Vivekananda Vani

That love which is perfectly unselfish, is the only love, and that is of God.  -Swami Vivekananda                                                                                                                                                            Slave wants power to make slaves.  -Swami Vivekananda                                                                                                                                                            The goal of mankind is knowledge.  -Swami Vivekananda                                                                                                                                                            In the well-being of one's own nation is one 's own well-being.  -Swami Vivekananda                                                                                                                                                            If a Hindu is not spiritual, I do not call him a Hindu.  -Swami Vivekananda                                                                                                                                                            Truth alone gives strength........ Strength is the medicine for the world's disease.  -Swami Vivekananda                                                                                                                                                           

vk images

Thursday, 24 August 2017

भूमि पूजन समारोह

             

            विवेकानन्द केन्द्र बीओआरएल चिकित्सालय की विस्तार योजना के तहत् चिकित्सालय भवन का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है, उक्त योजना के तहत दो चरणों में चिकित्सालय भवन का विस्तार किया जाएगा प्रथम चरण में चिकित्सालय भवन के मुख्यद्वार के दोनों ओर निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिनके लिए  दिनांक 18 अगस्त 2017 को प्रातः 11ः30 बजे भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री उमेश चंद्र उपाध्याय, संयुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भारत ओमान रिफायनरीज लिमिटेड, व डाॅ. राजकुमार कयाल, चिकित्सा अधीक्षक, विवेकानन्द केन्द्र बीओआरएल चिकित्सालय ने भूमिपूजन किया। सर्वप्रथम वैदिक रीति से वास्तु पूजन व भूमिपूजन किया गया तत्पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया।
                 ज्ञात रहे कि प्रथम चरण में चिकित्सालय के स्वागत कक्ष व केन्द्रीय पंजीयन अनुभाग के दोनों ओर निर्माण कार्य सम्पन्न होगा जिसमें स्वागत व अतिथि प्रतीक्षालय, प्रशासनिक परिसर, अधिकारी कक्ष, कार्यालय व सभागृह का निर्माण आदि सम्पन्न होंगे। वहीं  िद्वितीय चरण के निर्माण के तहत् चिकित्सालय भवन के पश्चिम भाग में निर्माण कार्य सम्पन्न होंगे। भूमिपूजन का वैदिक रीति से पूजन विधि आचार्य पं. श्री सुबोध जी द्वारा सम्पन्न कराया गया।
                 भूमिपूजन के अवसर पर विशेष रूप से विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के अखिल भारतीय आईटी संगठक माननीय श्री हार्दिक मेहता जी,  चिकित्सालय के सीनियर कन्सलटेंट जनरल फीजिशियन डाॅ. सुब्रत अधिकारी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ. मंजिरी प्रभात जोशी, भारत ओमान रिफायनरीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष, मानव संसाधन श्री विश्वास सक्सैना, प्रबंधक सिविल श्री मनीष साहू, डाॅ. बीबी सोनी, डाॅ. प्रवीण वाघमार के अलावा अन्य अधिकारियों में श्री वीरेन्द्र यादव, श्री श्वेत पटेल व चिकित्सालय के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी श्री गिरीश कुमार पाल, कार्यालय अधीक्षक श्री राहुल उदैनिया, मेडिको सोशल वर्कर श्री सौरभ मराठे, स्टोर इंचार्ज श्री धन्नालाल प्रजापति सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। भूमिपूजन के पश्चात् सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Tuesday, 22 August 2017

किशोरी बालिकाओं की एक लघु कार्यशाला का आयोजन



          दिनाॅंक 15 अगस्त 2017 को संस्था में किशोरी बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक विकास की दृष्टि से एक लघु कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्धेश्य 13 से 18 वर्ष की बालिकाओं में उपरोक्त विषयों के प्रति संपूर्ण जानकारी देना व उनके प्रश्नों के उत्तर देना था। कार्यशाला का उदघाटन चिकित्सालय के अधीक्षक डाॅ राजकुमार कयाल ने किया। कार्यशाला में वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. दीपाली कयाल, मुख्य सलाहकार श्रीमति सुजाता नन्द, संस्था की सिस्टर इन्चार्ज श्रीमति रजनी मैसी एवं कु महिमा नन्द मुख्य रूप से उपस्थ्ति रहीं। कार्यशाला में बालिकाओं को डाॅ. दीपाली कयाल ने बालिकाओं में स्वास्थ्य के अंतर्गत स्वयं की स्वच्छता, पर्याप्त पोषण, इस समय शरीर में आने वाले बदलाव के समय मानसिकता और स्वयं के प्रति संपूर्ण जागरूकता के विषय में बताया।बालिकाओं के शिक्षा संबंधी समस्यायें जैसे- गाॅव में स्कूलों का न होना, समय से पूर्व विवाह एवं सामाजिक स्तर आदि के विषय में आवश्यकतानुसार जानकारी श्रीमति सुजाता नन्द के द्वारा दी गई। उन्होंने बताया बालिकाओं की रूचि किस विषय में है यह निश्चित करने के पश्चात उस दिशा में किस तरह से कार्य किया जाये यह जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्रीमति रजनी मैसी ने नर्सिंग का अर्थ, महत्व, व्यक्ति सेवा के संबंध मे समझाया एवं उपस्थित बालिकाओं के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिये। उपरोक्त कार्यक्रम में ग्राम बम्होरीकेला, पार, भांकरई, ढिमरोली आदि से लगभग 35 बालिकाऐं उपस्थित रहीं ।  

Saturday, 5 August 2017

नेत्र शिविर में 147 मरीजों का परीक्षण, 20 मरीजों का होगा आपरेशन

विवेकानन्द केन्द्र बीओआरएल चिकित्सालय में सद्गुरू संकल्प नेत्र चिकित्सालय की टीम ने किया परीक्षण व उपचार

     
    बीना। विवेकानन्द केन्द्र बीओआरएल चिकित्सालय में दिनांक 4 अगस्त 2017 को सद्गुरू संकल्प नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीना, कुरवाई व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से 147 मरीज उपचार हेतु पहुंचे जिनकी जांच व उपचार किया गया। परीक्षण के बाद 20 मरीजों का चयन मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए किया गया जिनमें से 16 मरीजों को तत्काल बस द्वारा आनंदपुर स्थित सद्गुरू संकल्प नेत्र चिकित्सालय, विदिशा ले जाया गया जहां उनका निःशुल्क आपरेशन किया जाएगा। वहीं 4 मरीज रक्षाबंधन के त्यौहार के बाद आपरेशन के लिए जाएंगे।
      विवेकानन्द केन्द्र बीओआरएल चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राजकुमार कयाल ने बताया है कि सद्गुरू संकल्प नेत्र चिकित्सालय, लिटेरी जिला विदिशा के नेत्र विशेषज्ञ डाॅ. बसंत सारस्वत व उनके साथ आए नेत्र सहायकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। परीक्षण के पश्चात् 90 मरीजों को दवाएं वितरित की गई। वहीं जांच के दौरान 20 मरीजों का मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयन किया गया, चयनित मरीजों की मधुमेह व अन्य जांचें की गई। वहीं पूर्व में आपरेशन कराकर आए 4 मरीजों को टीम द्वारा चश्में प्रदान किए गए। सदगुरू संकल्प नेत्र चिकित्सालय की टीम में नेत्र विशेषज्ञ डाॅ. बसंत सारस्वत के अलावा सहयोगी के रूप में श्री जीतू पाठक, धर्मदास, योगेश, बालकिशन, विनय, मुकेश, रामअवतार, राजकरण सिंह आदि के अलावा विवेकानन्द केन्द बीओआरएल चिकित्सालय के नेत्र तकनीशियन श्री सूबेदार विश्वकर्मा, कु. छाया कुर्मी, प्रमोद साहू आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
     डाॅ. कयाल ने आगे बताया कि अगले माह सितंबर के प्रथम शुक्रवार को अगला नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा। जो पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

संजीवनी प्रोग्राम के अंतर्गत आदिवासी क्षेत्र में बच्चों का विशेष रूप से स्वास्थ्य परीक्षण

               
संजीवनी प्रोग्राम के अंतर्गत आदिवासी क्षेत्र में बच्चों का विशेष रूप से स्वास्थ्य परीक्षण


                   दिनांक 01.08.2017 को ग्राम कलरावनी तह.बीना, में विवेकानन्द केन्द्र बी.ओ.आर.एल. चिकित्सालय के द्वारा चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ राजकुमार कयाल ने एक शिविर में संजीवनी प्रोग्राम के अंतर्गत आदिवासी क्षेत्र में बच्चों का विशेष रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस परीक्षण शिविर में कुल 22 बच्चों का परीक्षण किया जिसमें से 15 बच्चे अतिकुपोषित पाये गये, इसके पश्चात सभी बच्चों को आवश्यकता अनुसार दवाॅइयां निशुल्क वितरित की गई। शिविर में डाॅ कयाल ने सम्बन्धित बच्चों के परिजनों को दवाइयों के साथ साथ स्तनपान, पोषण आहार की आवश्यकता, समय पर टीकाकरण, आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस शिविर में चिकित्सालय की वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ दीपाली कयाल,सामाजिक संगठन “समन्वय मंडपम“ के सचिव श्री सत्यजीत ठाकुर, महिला एवं बाल विकास की प्रभारी श्रीमति निशा रतले, चिकित्सालय के सहायककर्मी श्री आनन्द चढार, एवं सुरक्षाकर्मी श्री राम यादव उपस्थित थें।